Friday, 10 April 2015

BJP के सांसद-विधायकों को LPG सब्सिडी सरेंडर करने के आदेश

नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अपने सभी सांसदों और विधायकों से एलपीजी सब्सिडी सरेंडर करने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय पदाधिकारियों से भी कहा है कि वे अपने सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर की जगह मार्केट रेट वाले एलपीजी सिलिंडर का ही इस्तेमाल करें। पार्टी के अन्य नेता जो मार्केट रेट वाले सिलिंडर का भार वहन कर सकते हैं, वे भी ऐसा ही करें।

शाह का यह निर्देश प्रधानमंत्री के उस अनुरोध के बाद आया है, जिसमें उन्होंने न सिर्फ सांसदों बल्कि सीनियर ब्यूरोक्रेटस से भी कहा था कि वे सब्सिडी वाले सिलिंडर की बजाय मार्केट रेट वाले सिलिंडर का इस्तेमाल करें।

पीएम ने कहा था कि इससे बचने वाले पैसे से उन गरीब लोगों को एलपीजी सिलिंडर दिए जा सकेंगे, जिन्हें अभी भी लकड़ी जलाकर चूल्हे पर भोजन पकाना पड़ता है।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post