Sunday, 12 April 2015

बैंक बैलेंस चेक करने वाले App से रहें सावधान : आरबीआई

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को सावधान करते हुए कहा है कि आरबीआई ने अब तक ऎसा कोई एप लॉन्च नहीं किया है जिसके जरिए बैंक बैलेंस के बारे में पता किया जा सके। आरबीआई ने बयान जारी कर कहा, "ऎसा पाया गया है कि आजकर वॉट्सएप पर ऎसा सॉफ्टवेयर एप चर्चा में है, जिससे ग्राहक अपने बैंक खातों में जमा धनराशि का पता लगा सकते हैं।"

इस एप पर "ऑल बैंक बैलेंस एन्क्वायरी नंबर" शीर्षक के साथ आरबीआई का लोगो लगा हुआ है और यह मोबाइल नंबर या कॉल सेंटर नंबर के साथ कई बैंकों में सूचीबद्ध है। आरबीआई ने कहा, "रिजर्व बैंक यह स्पष्ट करना चाहता है कि उसने इस तरह के किसी एप का विकास नहीं किया है। इस एप के इस्तेमाल के जोखिम और इसकी जिम्मेदारी जनता की होगी।"

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post