Wednesday, 8 April 2015

AAP का 'लोगो' बनाने वाले ने वापस मांगा अपना डिजाइन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) का 'लोगो' डिजाइन करने वाले सुनील कुमार ने अपना 'लोगो' वापस मांगा है। आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर उन्होंने यह मांग की है। वह आप की अंदरूनी कलह से नाराज हैं।
सुनील ने पार्टी से साफ कह दिया है कि उनके डिजाइन किए लोगों को झंडों, पोस्टरों, बिल इत्यादि में इस्तेमाल न करें। उनका दावा है कि लोगो को उन्होंने पार्टी के नाम ट्रांसफर नहीं किया था और अब वो नहीं चाहते हैं कि पार्टी इसका इस्तेमाल कहीं भी करे।
लखनऊ के रहने वाले सुनील कुमार लाल ने केजरीवाल को जो चिट्टी लिखी है उसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वे अब पार्टी में भी नहीं रहना चाहते लिहाजा उनका प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा भी स्वीकार किया जाए।
अपनी चिट्ठी में लाल ने दावा किया है कि ‘आप’ का लोगो उन्होंने ही डिजाइन किया था और अब वे पार्टी में नहीं रहना चाहते इसलिए उनके बनाए लोगो को ब्रांडिंग, स्टेशनरी, वेबसाइट, बैजेस, फ्लैग्स, पोस्टर, हैंडबिल्स और बैकड्रॉप से हटा दिया जाए।
लाल ने ये भी कहा है कि वह साल 2013 में ‘आप’ के सदस्य बने थे लेकिन वह प्राथमिक सदस्यता की रसीद खो चुके हैं। इसके बावजूद अगर पार्टी रिकॉर्ड में उनका नाम है तो उसे हटा दिया जाए।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post