Friday, 3 April 2015

तेलंगाना: अफसरों को 5 करोड़ की कारें देगी सरकार

भले ही तेलंगाना सरकार किसानों से किए अपने वादे न निभा पा रही हो, लेकिन उसे अपने अफसरों की खूब फिक्र है। तेलंगाना सरकार सीनियर सरकारी अफसरों के लिए 5 करोड़ रुपये की लग्जरी कारें खरीद रही है।  

खबरों के मुताबिक, तेलंगाना सरकार ने अगले कुछ हफ्तों के दौरान 21 टोयोटा फॉर्च्यूनर कारें खरीदने का फैसला लिया है। ये शानदार कारें 10 जिलों में तैनात कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर के लिए होंगी। इसका ऐलान राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बीते साल दिसंबर में ही कर दिया था। अब नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ कारों की खरीद के लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। 

केसीआर नाम से मशहूर सीएम का लग्जरी कारों के प्रति लगाव का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि पिछले साल उन्होंने पुलिस के लिए भी लग्जरी इनोवा गाड़ियों का प्रावधान कर दिया था। सीएम ने 100 इनोवा गाड़ियां और 300 बाइक्स पुलिस पेट्रोलिंग के लिए दी थीं।

बता दें कि सरकार ने न तो किसानों के कर्ज माफ किए हैं, न ही आर्थिक रूप से विपन्न लोगों के लिए कोई ठोस योजना ही पेश की है। के चंद्रशेखर राव ने गरीबों के लिए घर बनाने का भी वादा किया था।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post