नाव में सवार थे 550 लोग
सेव द चिल्ड्रन नाम के एनजीओ के अनुसार, नाव में करीब 550 लोग सवार थे और लीबियाई तट छोड़ने के 24 घंटों के भीतर ही नाव पलट गई। नाव में सवार लोग गैरकानूनी तरीके से इटली पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। सेव द चिल्ड्रन के मुताबिक, हादसे में बचे लोग इटली के दक्षिणी पोर्ट रेगियो कालाब्रीया पहुंचे।
इस साल 500 से ज्यादा मौतें
जिनेवा स्थित संस्था इंटरनैशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम ) के मुताबिक, भूमध्य सागर में इस साल हादसों के चलते पहले ही 500 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। वहीं यूरोेपीय संघ का कहना है कि शुक्रवार से भूमध्यसागर से होकर जाने वाले सात हजार से ज्यादा प्रवासी पकड़े गए हैं।
No comments:
Post a Comment