दक्षिण पश्चिम रेलवे, हुबली वर्कशॉप में विभिन्न ट्रेडो में प्रशिक्षुओं की नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। प्रशिक्षुओं के कुल पदों की संख्या 379 निर्धारित की गई है। इन पदों में फिटर के 176 पद, मशीनिस्ट के 15 पद, टर्नर के 20 पद, वेल्डर के 87 पद, इलेक्ट्रीशियन के 25 पद, मैकेनिक के 15 पद शामिल हैं। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 24 अप्रैल, 2015 से की जाएगी।
आयु सीमा में एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष और पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदक को 10वीं पास और साथ में आईटीआई प्रमाणपत्र का होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त उच्च शिक्षित आवेदकों को चयन में कोई प्राथमिकता नहीं दी जाएगी।
विज्ञापित पदों पर आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र को डाउनलोड करें। दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन पत्र को विधिवत भरें और मांगे गए सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों को संलग्न कर 'वर्कशॉप पर्सनल ऑफिसर, कैरिज रिपेयर वर्कशॉप, साउथ वेस्टर्न रेलवे, गडक रोड, हुबली-58020 (कर्नाटक) के पते पर अंतिम तिथि से पूर्व भेजें। आवेदन पत्र को केवल साधारण डाक के माध्यम से ही निर्धारित पते पर भेजना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन करने व आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक http://www.swr.indianrailways.gov.in पर लॉग ऑन करें।

No comments:
Post a Comment