Wednesday, 8 April 2015

यमन: सऊदी विमानों ने क्लास से निकल रहे बच्चों पर बरसाए बम, 3 की मौत

सना. यमन के इब्ब प्रांत में मिलिट्री बेस को निशाना बना रहे सऊदी अरब के विमानों ने एक स्कूल पर बम बरसाए। हमले में स्कूल के तीन स्टूडेंट्स मारे गए हैं और छह बच्चे घायल हुए हैं। हमला दक्षिणी-पश्चिमी यमन स्थित मैतम के अल बस्तैन स्कूल में तब हुआ जब बच्चे लंच ब्रेक के लिए क्लासरूम से बाहर निकल रहे थे। इब्ब प्रांत के शिक्षा मंत्रालय और गवर्नर ऑफिस ने स्कूल पर हमले की पुष्टि की है।
इब्ब प्रांत के गवर्नर ऑफिस के अफसरों ने बताया कि सऊदी अरब के फाइटर जेट्स ने अल-हमजा मिलिट्री बेस को भी निशाना बनाया। इस बेस पर हाउती विद्रोहियों के कब्जे की खबर थी। अधिकारियों ने बताया कि इसमें किसी की मौत नहीं हुई है, लेकिन मिलिट्री बेस पूरी तरह तबाह हो गया है। हमले का शिकार हुआ स्कूल मिलिट्री बेस से महज 500 मीटर की दूरी पर था।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post