रामानंद सागर की 'रामायण' का जब जिक्र होता है, तो श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और रावण का चेहरा जेहन में आ जाता है। अरुण गोविल 'रामायण' में श्रीराम का किरदार निभाकर परदे के बाहर भी भगवान की तरह हो गए। अरुण 12 जनवरी, 2015 को 57 साल के हो चुके हैं। दूसरी तरफ, दारा सिंह ने हनुमान बनकर अपनी एक अलग छवि बनाई। वहीं, अरविंद त्रिवेदी द्वारा निभाए गए रावण के किरदार को लोग आज भी भुला नहीं पाए हैं।
25 जनवरी, 1987 से 31 जुलाई, 1988 तक प्रसारित होने वाली 'रामायण' आज भी लोगों के बीच में प्रचलित है। कहने को इस रामायण को खत्म हुए अब 28 साल से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है। 'रामायण' को यूं तो नए फ्लेवर और ग्लैमर के साथ कई बार टेलीविजन पर परोसा जा चुका है। साथ ही, कई फिल्में भी बन चुकी हैं, लेकिन रामानंद की 'रामायण' के किरदार आज भी लोगों के लिए मिसाल बने हुए हैं।
लोगों के दिलों में 'रामायण' में काम करने वाले सभी स्टार्स की आज भी पुरानी छवि बनी है, लेकिन अब इन सितारों के चेहरे पूरी तरह बदल चुके हैं। हालांकि, कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्हें आज भी लोग भगवान मानते हैं। ऊपर दी गई तस्वीर अभिनेता अरुण गोविल की है। उनके चेहरे में भी काफी बदलाव आया है। ठीक इसी तरह दूसरे स्टार्स भी काफी बदल चुके हैं।

No comments:
Post a Comment