Monday, 13 April 2015

टीम इंडिया के नए कोच पर फैसला इसी महीने 26 तारीख को!

Team iNdia के लिए चित्र परिणामनई दिल्ली। टीम इंडिया के नए कोच का फैसला इसी महीने की 26 तारीख को हो सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की कार्य समिति की बैठक 26 अप्रैल को कोलकाता में होगी और इसमें इस पर फैसला लिया जाएगा। कोलकाता में होने वाली इस बैठक में बोर्ड के नए अध्यक्ष जगमोहन डालमिया और अन्य सदस्य पहली बार आधिकारिक रूप से शामिल होंगे।
सूत्रों ने बताया कि हाल ही में बनी बोर्ड की नई कार्यसमिति की बैठक 26 अप्रैल को होनी तय हुई है। इसमें डालमिया बोर्ड के नए सदस्यों के सामने अपनी राय रखेंगे और अपने कार्यकाल के बारे में भी विचार करेंगे। हालांकि बैठक का एजेंडा अभी तक नहीं बताया गया है लेकिन इस बैठक में टीम इंडिया के कोच के भविष्य पर फैसला हो सकता है या नये कोच की नियुक्ति की जा सकती है। बैठक में टीम के निदेशक रवि शास्त्री की भूमिका अहम रहेगी।
भारत अपना अगला अभियान बांग्लादेश के खिलाफ शुरू करेगी। यह संभावना जताई जा रही है कि मुख्य कोच के अलावा कोचिंग स्टाफ में संजय बांगड़, भारत अरूण और आर श्रीधर अपने अपने स्थान पर काबिज रहेंगे। हालांकि बल्लेबाजी कोच के रूप में प्रवीण आमरे का नाम सबसे ऊपर चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post