विद्रोह से जूझ रहे यमन में फंसे अपने नागरिकों को बचाने के लिए चलाए गए ऑपरेशन में पाकिस्तान ने भारतीय नागरिकों को भी रेस्क्यु किया है। यमन के दक्षिण-पूर्वी शहर मुकल्ला से पाकिस्तान ने अपने 148 और भारत के 11 नागरिक निकालेहैं। यह शहर करीब-करीब पूरी तरह अल कायदा के आतंकियों के कब्जे में आ चुका है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि उसकी नेवी का जहाज़ पीएनएस अजलत यमन के शहर अल मुकल्ला से 148 पाकिस्तानियों और 35 विदेशियों को लेकर निकल गया है। इन विदेशियों में 11 भारतीय भी शामिल हैं।
पीएनएस अजलत शुक्रवार को ही मुकल्ला पहुंच गया था, लेकिन पोर्ट तक जाने वाले सारे रोड बंद कर दिए गए थे। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, 'इन हालात में चुपके से प्लान बदला गया और ऑपरेशन को पास के ही अश शिहर पोर्ट के लिए शिफ्ट कर दिया गया।'
बयान में कहा गया है कि 148 पाकिस्तानी और 35 विदेशी नागरियों को बचाकर निकाला गया
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि उसकी नेवी का जहाज़ पीएनएस अजलत यमन के शहर अल मुकल्ला से 148 पाकिस्तानियों और 35 विदेशियों को लेकर निकल गया है। इन विदेशियों में 11 भारतीय भी शामिल हैं।
बयान में कहा गया है कि 148 पाकिस्तानी और 35 विदेशी नागरियों को बचाकर निकाला गया

No comments:
Post a Comment