बिहार विधानसभा में आज भाजपा ने जोरदार हंगामा किया। भाजपा के सदस्य राज्य में मुख्यमंत्री के नाम पर चल रहें योजनाओं पर हंगामा कर रहें थे। शुन्यकाल के बाद भाजपा के सदस्य नारेबाजी करते हुये हंगामा किया औऱ बेल में आ गये। इससे पहले आज प्रश्नोत्तरकाल से पूर्व सभा कि कार्यवाही ज्यों ही प्रारंभ हुई विपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव ने कल राज्य के विभिन्न ईलाकों में हुई भारी वर्षा से फसलों के नुक्शान पर सरकार का वक्तव्य देने की मांग की। नंदकिशोर यादव ने कहा कि सरकार इसपर कब वक्तव्य दे रही है इसे सदन को बताना चाहिए। इसपर हस्तक्षेप करते हुये जदयू विधायक दल के नेता एवं राज्य सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि कल हुये वारीश से सरकार चिंतित है। कितना फसलों का नुक्शान हुआ इसपर मुख्यमंत्री ने बैठक बुलायी है।
विजय चौधरी ने कहा कि कल देर रात तक राज्य के विभिन्न जिलों में हुये नुक्शान पर अबतक जो रिपोर्ट मिलें है उनमें 15से 20 प्रतिशत के फसलों का नुक्शान हुआ है। इसपर नंदकिशोर यादव ने कहा कि सरकार डेट बताये किस तारिख को और कब अपना वक्तव्य देगी।
आज सदन की कार्यवाही प्रश्नोत्तर काल चला और ध्यानाकर्षण भी हुआ। ध्यानाकर्षण डा. प्रेम कुमार ने लाया और कहा कि राज्य भर में मुख्यमंत्री के नाम पर जो योजनायें चल रहीं है उसका बूरा हाल है। इसपर भाजपा के सभी सदस्य नारेबाजी करते हुये बेल में आ गये।
सदन की कार्यवाई भोजनावकाश तक स्थगित होने के बाद विपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव ने अपने कक्ष में कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री के नाम पर तीन दर्जन योजनायें चल रहें है और इनका बूरा हाल है। उन्होनें कहा कि इन योजनाओं का मोनटरिंग नहीं होती है और न ही इसपर सरकार चिंतित दिखाई दे रहीं है।
नंदकिशोर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत विधायकों और पार्षदों को 2-2 करोड़ रूपये का आवंटन होता है। लेकिन इस योजना का भी बूरा हाल है। दिसंबर 2014 में सरकार ने स्वीकार किया था 14-15का स्वीकृति में 16573 योजना की अनुसंशा प्राप्त हुआ जिसमें से 6 हजार योजना का स्वीकृति ही हुई तथा 10573 योजना की स्वीकृति ही नहीं मिली ।
3 जुलाई 14 को विधान परिषद में मुख्यमंत्री ने खुद स्वीकार किया कि 14506 योजना की स्वीकृति मिली इसमें 1895 योजना पूर्ति हुई।
आश्चर्य होगा 11-12, 12-13, व 13-14 में 149 करोड़ का प्रशासनिक स्वीकृति अभी तक लंबित है। 458 करोड़ का काम अभी तक शुरू नहीं हुआ। राज्य सरकार ने दिसंबर में आदेश दिया अपने अधिकारियों को सूची दिया जाए। मुंगेर , शेखपुरा, व लखीसराय के योजनाओं की स्वीकृति नहीं दिया।
नंदकिशोर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के नाम पर जितने भी योजनायें चल रहीं है उनका मानेटरिंग सही समय पर नहीं हो रहा है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment