Wednesday, 1 April 2015

भोजपुरी गायक समेत परिवार के 5 लोगों की आत्महत्या

 भोजपुरी गायक सहित उनके परिवार के 6 सदस्यों ने आत्महत्या करने के लिए बीती रात मिठाई में सलफास मिलाकर खा लिया जिससे गायक सहित उनके परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है.
घटना की जानकारी पुलिस को शुक्रवार सुबह हुई. सभी को अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि विकास के छोटे भाई गोलू की हालत गंभीर बनी है. उसने इलाज के लिए जमुहर स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मृतकों में विकास राय के अलावा उनके पिता संतोष सिंह, मां, बहन सुनीता, भाई विशाल शामिल हैं. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. विकास मूलरूप से दिनारा थाना क्षेत्र के पोहपी गांव के रहने वाले थे. एसपी शिवदीप लांडे ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या घटना का कारण आर्थिक तंगी बताया जा रहा है. संतोष ने बेटे को गायक बनाने और एलबम रिलीज कराने के लिए पैतृक जमीन व मकान बेच दिया था. किराए पर लाला कॉलोनी स्थित कृष्णा सिंह के मकान में रह रहे थे. घटनास्थल से मिठाई, पानी की बोतल, फ्रूटी और सल्फाश की गोली बरामद हुई है. कयास है कि खाद्य पदार्थ में सल्फाश मिलाकर पूरे परिवार ने खा लिया. घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करने के लिए पटना से एफएसएल की टीम बुलाई गई है. गोलू के होश में आने के बाद आत्महत्या की वजह सामने आएगी.
दिनारा निवासी संतोष सिंह परिवार के साथ डेहरी के लाला कॉलोनी स्थित कृष्णा सिंह के मकान में रहते थे. सुबह काफी देर तक घर से आवाज नहीं आने पर मकान मालिक को संदेह हुआ. उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन जवाब नहीं मिला. तब कृष्णा ने पुलिस को इत्तिला दी. पुलिस पड़ोसियों के साथ दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो परिवार के सभी सदस्य फर्श में पड़े थे. उनके मुंह से झाग निकल रहा था. अपर पुलिस अधीक्षक सुशांत सरोज के नेतृत्व में सभी को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं एक की हालत गंभीर थी. उसे इलाज के लिए जमुहर भेजा गया.

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post