Monday, 30 March 2015

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मदर टेरेसा का जवानी का फोटोter

एक खूबसूरत लड़की की ब्लैक ऐंड वाइट तस्वीर आजकल सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही है। एक यंग, स्मार्ट और कॉन्फिडेंट लड़की की यह तस्वीर लोगों को खूब हैरान कर रही है और वे इसे खूब शेयर कर रहे हैं क्योंकि यह तस्वीर मदर टेरेसा की है
नोबेल प्राइज विनर मदर टेरेसा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। यह तस्वीर 1930 के दशक की है जब मदर टेरेसा 18 वर्ष की युवती थीं। 1910 में मेसिडोनिया में जन्मीं मदर टेरेसा ने 18 साल की उम्र में ही कैथलिक नन बनने का फैसला किया था।मदर टेरेसा ने 1950 में कुष्ठ और टीबी रोगियों और बेसहारा लोगों की सेवा के लिए भारत में केंद्र स्थापित किया था। रोमन कैथलिक चर्च का यह केंद्र भारत से शुरू होकर 133 देशों में फैल चुका है। 1979 में मदर टेरेसा को अपने इस काम के लिए शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया। 5 सितंबर 1997 को उनका निधन हो गया था।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post