Tuesday, 31 March 2015

ये है FB का नया हेडक्वार्टर, 9 एकड़ में है गार्डन, 2800 कर्मचारी करेंगे काम

गैजेट डेस्कफेसबुक की टीम नए हेडक्वार्टर में शिफ्ट हो गई है। ये ऑफिस कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क में बना है। फेसबुक के को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक पर नए ऑफिस का फोटो शेयर करते हुए लिखा, "Today we moved into our new Facebook building in Menlo Park, California." इस ऑफिस को आर्किटेक्ट फ्रैंक गेहरे ने डिजाइन किया है। इस नए ऑफिस की तस्वीरें फेसबुक के साथ इंस्टाग्राम (#mpk20) पर भी शेयर की गई हैं।
फेसबुक का नया ऑफिस 430,000 वर्ग फीट में फैला हुआ है। ये ऑफिस पूरी तरह से खुला हुआ है। इसमें शानदार गार्डन बनाया गया है, जिसमें करीब 400 पेड़ लगे हुए हैं। मार्क ने ऑफिस की फोटो के साथ ये भी लिखा कि उनका लक्ष्य इंजीनियर्स को परफेक्ट स्पेस देना है। साथ ही, पूरी टीम के साथ एक साथ काम करना है। हम टीम में शामिल हर किसी को पर्याप्त जगह देना चाहते हैं। इस नए ऑफिस में करीब 2,800 कर्मचारी काम करेंगे।
नए ऑफिस में पहुंचकर सभी कर्मचारी काफी खुश हैं। सभी ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस नए ऑफिस की फोटो शेयर की हैं। ऑफिस की वॉल कलरफुल हैं और सीढ़ियां आड़े-टेढ़े डिजाइन में हैं। ऑफिस के 9 एकड़ में पार्क बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post