मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने साउथ ब्लॉक पहुंच गए हैं। दोनों राजनेता बिहार के आर्थिक और विकास मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। संभावना है कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी बिहार के लिए कोई सौगात भी दे सकते हैं। पीएम के साथ मुलाकात के बाद नीतीश दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिल सकते हैं।
'स्वच्छ गंगा अभियान' को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। नेशनल गंगा रिवर बेसिन अथॉरिटी की इस बैठक में बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और झारखंड के मुख्यमंत्रियों को बुलाया गया है।
इस बैठक में गंगा नदी की सफाई के लिए जो नया रोडमैप तैयार किया जा रहा है, उसको पीएम मोदी के सामने पेश किया जाएगा। पांचों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस संबंध में राय ली जाएगी कि वे केंद्र से किस प्रकार की मदद की उम्मीद करते हैं।

No comments:
Post a Comment