Tuesday, 31 March 2015

जीमेल ऐप में मिलेंगे हर अकाउंट के ई-मेल

गूगल ने हाल ही में अपने कई एंड्रॉयड ऐप्स को अपडेट किया है। इस अपडेट में जीमेल ऐप भी शामिल है। अब जीमेल ऐप से याहू और आउटलुक.कॉम को भी एक्‍सेस किया जा सकेगा। यानी गूगल के अलावा अन्‍य ई-मेल चेक किए जा सकेंगे।
इससे एंड्रॉयड यूजर्स को एक ही ऐप से कई ईमेल अकाउंट्स मैनेज करने की सुविधा मिल गई है। जैसे आप इस ऐप में अपने अन्‍य ईमेल आईडी कनेक्‍ट करेंगे, जीमेल ऐप के अंदर ऑल इनबॉक्‍सेस विकल्‍प एक्टिवेट हो जाएगा।
जीमेल के डेस्‍कटॉप वर्जन में भी कई ईमेल अकाउंट्स को कनेक्‍ट किया जा सकता है। अब यही सुविधा कंपनी ने अपने ऐप में भी उपलब्‍ध करा दी है।
गौरतलब है कि अब तक एंड्रॉयड पर केवल जीमेल को ही एक्‍सेस किया जा सकता था। लेकिन कुछ दिनों पहले गूगल ने इनबॉक्‍स नाम से एक खास ईमेल ऐप लॉन्‍च किया था। अब कंपनी ने जो सुविधा शुरू की है, उससे यूजर्स को अलग-अलग ईमेल सर्विसेस क ऐप डाउनलोड नहीं करना होगा।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post