सरकारी गेहूं के इंतजार में बिहार के दरभंगा जिले के गरीब जहां एक और डीलर के घर का चक्कर लगाकर थक गए हैं। वहीं, व्यवस्था की कमी के कारण सोमवार की बारिश में 15 हजार क्विंटल गेहूं भीग कर खराब हो गया।
गरीब राशन कार्डधारी उपभोक्ताओं के लिए भारत सरकार ने पंजाब से गेहूं भेजा था। मालगाड़ी से आए गेहूं को विभाग ने दरभंगा स्टेशन स्थित रेलवे रेक पॉइंट पर खुले आसमान के नीचे रखवा दिया। सोमवार को अचानक आई तेज बारिश में गेहूं बुरी तरह भीग गई। इस अनाज को रेक पॉइंट से एफसीआई गोदाम में जाना था। इसके बाद यह डीलर के पास पहुंचता जहां अनाज गरीब उपभोक्ताओं के बीच बंटता।
पंजाब से 25 हजार 200 क्विंटल गेहूं आया था। खुले आसमान में रहने और विभाग की लापरवाही के कारण करीब 15 हजार क्विंटल गेहूं तेज बारिश में ये भीग गया है। वहीं, इस भीग गए गेहूं के बारे में जब मौके पर मौजूद एफसीआई के गोदाम प्रबंधक से जानना चाहा तो वह भड़क गए।
No comments:
Post a Comment