Tuesday, 31 March 2015

लैंड रोवर लेकर आया दुनिया की सबसे महंगी एसयूवी

लैंड रोवर ने रेंज रोवर का नया और बेहतर वर्जन पेश किया है। इस एसयूवी का नाम एसवीऑटोबायॉग्रफी रखा गया है। खास बात यह है कि एसवीऑटोबायॉग्रफी दुनिया की सबसे महंगी एसयूवी है। इसकी कीमत 199,495 डॉलर है, जिसे भारतीय रुपये में बदलें तो यह रकम लगभग 1 करोड़ 25 लाख होगी। सोमवार को कंपनी ने न्यू यॉर्क ऑटो शो में इस कार को लॉन्च किया।

नए मॉडल की कीमत पुराने ऑटोबायॉग्रफी के ब्लैक मॉडल से 12,000 डॉलर ज्यादा होगी। नए मॉडल में 550 हॉर्सपावर का वी8 इंजन लगा हुआ है, जबकि पिछली एसयूवी में 510 हॉर्सपावर का इंजन लगा था।
एसवीऑटोबायॉग्रफी भले ही फिलहाल दुनिया की सबसे महंगी एसयूवी है लेकिन उसके नाम यह तमगा ज्यादा दिन तक नहीं रहेगा। इस समय कई अल्ट्रा-लग्जरी एसयूवी पाइपलाइन में हैं। लैंबॉर्गिनी, बेंटली, मासेराटी और रोल्ज रॉयस सभी का प्लान एसयूवी निर्माण में कदम रखने का है।

जैगवार ने भी अपनी पहली एसयूवी एफ-पेस को 2016 में बाजार में उतारने का ऐलान किया है। जैगवार और लैंड रोवर दोनों ही टाटा समूह की कंपनियां हैं। हालांकि मार्केट में पहले कार उतारने के मामले में बेंटली अपने बाकी प्रतिद्वंदियों से आगे निकल सकती है। बाकी की कंपनियां अपने प्रॉडक्ट्स अगले दो-तीन सालों में उतारेंगी।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post