Thursday, 26 March 2015

स्टेडियम से विराट और टीम इंडिया को चीयर कर रही हैं अनुष्का

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में हो रहे सेमीफाइनल मुकाबले में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी टीम इंडिया को चीयर कर रही हैं। एक दिन पहले खबर आई थी कि अनुष्का विराट कोहली और टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए सिडनी पहुंच चुकी हैं। वहीं, मैच में विराट भी अलग ही अंदाज में दिखे। ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट डेविट वार्नर के रूप में गिरा था, जिनका कैच कोहली ने ही लिया था। आसान सा कैच लेने के बाद कोहली ने जबरदस्त उत्साह दिखाते हुए बॉल उछाली। ऐसा लगा जैसे वो स्टेडियम में किसी को देखकर ये रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं, वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने पहली बार बॉलिंग की।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post