Saturday, 28 March 2015

शिखर धवन रहे सबसे कामयाब खिलाड़ी, यह रहा टीम इंडिया का रिपोर्ट कार्ड

 
वर्ल्ड कप-2015 में भारत का सफर समाप्त हो चुका है। जहां पूर्व खिलाड़ी धोनी के नेतृत्व में खेली टीम इंडिया के प्रदर्शन पर सवाल खड़े कर रहे हैं, वहीं बीसीसीआई ने कप्तान धोनी सहित सभी खिलाड़ियों की सराहना की है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने कहा कि टीम ने टूर्नामेंट में कई मौकों पर शानदार क्रिकेट खेला। बता दें कि खिताब बचाने विश्व कप में उतरी भारतीय टीम ग्रुप चरण तक अपराजित रही और क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची। हालांकि, सेमीफाइनल में गुरुवार को भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 95 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद, उप कप्तान विराट कोहली समेत कई खिलाड़ियों को तीखी आलोचना का शिकार होना पड़ा।
शिखर धवन बने सबसे सफल खिलाड़ी 
टीम इंडिया के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो शिखर धवन सबसे सफल खिलाड़ी रहे। उन्होंने 8 मैच में 51.50 की एवरेज से 412 रन बनाए। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 137 रहा, जो उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ग्रुप लेवल के मैच में बनाया था। शिखर ने दो सेन्चुरी और एक हाफ सेन्चुरी लगाई। टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने की लिस्ट में वे पांचवें स्थान पर हैं। उनसे अधिक रन बनाने वाले बैट्समैन कुमार संगकारा (541), मार्टिन गुप्टिल (532), एबी डिविलियर्स (482) और ब्रेंडन टेलर (433) रहे।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post