ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को न्यूजीलैंड को फाइनल मुकाबले में 7 विकेट से हराकर यह साबित कर दिया कि विश्व क्रिकेट में उसकी बादशाहत को चुनौती देने वाला फिलहाल कोई दूसरी टीम नहीं। ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट में लगातार 8 मैच जीत चुकी न्यूजीलैंड को बुरी तरह हराया। उसने न्यूजीलैंड की ऐसी हालत की कि टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फायदा भी नहीं उठाने दिया। कंगारुओं ने पूरी कीवी टीम को 45 ओवर्स में 183 रन पर ही ढेर कर दिया। जवाब में छोटे से टारगेट को तीन विकेट खोकर 33.1 ओवर में हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की इस बड़ी जीत के हीरो कौन-कौन रहे...
1. जेम्स फल्कनर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के पहले हीरो जेम्स फल्कनर रहे। उन्होंने रॉस टेलर, ग्रांट इलियॉट और कोरी एंडरसन जैसे खतरनाक बैट्समैन का शिकार किया। एंडसरन को तो उन्होंने खाता भी नहीं खोलने दिया। फल्कनर ने 9 ओवर्स में एक मेडन ओवर सहित 36 रन खर्च कर तीन विकेट लिए। उनके इस दमदार परफॉर्मेंस के कारण मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

2. मिचेल स्टार्क
ऑस्ट्रेलिया की जीत के दूसरे हीरो तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क रहे। उन्होंने पहले ओवर में ही न्यूजीलैंड के कप्तान और आक्रामक बैट्समैन ब्रेंडन मैक्कुलम को बोल्ड कर दिया। मैक्कुलम खाता भी नहीं खोल सके। इसके साथ पूरे मैच में उन्होंने काफी कसी हुई बॉलिंग की और विरोधियों को रन भी नहीं बनाने दिया। स्टार्क ने 8 ओवर्स में 2.50 की इकोनॉमी रेट से 20 रन खर्च किए और 2 विकेट लिए।

3. मिचेल जॉनसन
ऑस्ट्रेलिया की जीत के तीसरे हीरो मिचेल जॉनसन रहे। जॉनसन ने भी स्टार्क का पूरा साथ दिया और कीवी बैट्समैन को रन बनाने से रोके रखा। जॉनसन ने 9 ओवर्स में 3.33 की इकोनॉमी रेट से 30 रन खर्च कर 3 विकेट लिए। उन्होंने केन विलियम्सन, डेनियल विटोरी और मैट हेनरी का शिकार किया।

4. माइकल क्लार्क
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क खुद अपनी टीम की जीत के बड़े हीरो रहे। जब 63 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा, तब कप्तान क्लार्क ने जिम्मेदारी संभाली। वनडे की अपनी आखिरी पारी में उन्होंने 72 गेंदो में 10 चौके व एक छक्का की मदद से 74 रन बनाए और टीम को जीत के किनारे ला दिया। वे जब आउट हुए, तब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए सिर्फ 9 रनों की जरूरत थी।

5. स्टीव स्मिथ
कंगारू टीम की जीत में स्टीव स्मिथ की भूमिका भी अहम रही। जब ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 2 रन पर गिर गया तब स्मिथ बैटिंग के लिए। उन्होंने सूझबूझ के साथ बैटिंग करते हुए नॉट आउट 56 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन चौके लगाए। स्मिथ ने ही सेमीफाइनल में टीम इंडिया के खिलाफ शानदार सेन्चुरी लगाई थी और 105 रन बनाए थे।

No comments:
Post a Comment