Tuesday, 31 March 2015

दुनिया का आठवां सबसे खतरनाक देश है पाकिस्तान : रिपोर्ट

लंदन
आतंकवादी और विद्रोही गतिविधियों के आधार पर किए गए विश्लेषण में पाकिस्तान को दुनिया का आठवां सबसे खतरनाक देश बताया गया है।

मार्च 2015 तक की स्थिति के अनुसार, इंटेलसेंटर के टॉप 10 खतरनाक देशों की सूची में इराक के पहले और सीरिया के दूसरे स्थान पर रहने के साथ ही पश्चिम एशिया सबसे खतरनाक क्षेत्र बन गया है।

इंटेलसेंटर के कंट्री थ्रेट इंडेक्स (सीटीआई) आतंकवादी और विद्रोही गतिविधियों के अलावा अन्य कई पहलुओं को मिलाकर सीटीआई तय करता है। सबसे ज्यादा सीटीआई मतलब सबसे ज्यादा खतरा। भारत के पड़ोसी देशों की बात करें तो पाकिस्तान का सीटीआई 122 है, जबकि अफगानिस्तान का सीटीआई 186 है।

सीटीआई में टॉप 10 देश हैं
1- इराक
2-सीरिया
3-नाइजीरिया
4-सोमालिया
5-अफगानिस्तान

6-लीबिया
7-यमन
8-पाकिस्तान
9-यूक्रेन
10-मिस्र

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post