Tuesday, 31 March 2015

युवाओं के लिए आई Honda Dream Neo और Dio

होंडा ने Dream Neo बाइक और Dio स्कूटर के नए वर्जन की बिक्री शुरू कर दी है.
Dream Neo
कंपनी ने इसके नए वर्जन को होंडा ड्रीम निओ हीट नाम से उतारा है. इसकी कीमत 51919 रुपये (एक्स शोरूम मुम्बई) रखी गई है. यह बाइक होंडा ईको टेक्नॉलोजी के साथ आई है जिससे यह पहले वाले मॉडल से ज्यादा माइलेज देती है. इसके अलावा इसके टैंक, साइड कावल पर नए ग्राफिक्स तथा साइड पेनल्स पर रेड कलर वाला होंडा लोगो तथा स्टीकर्स दिए गए हैं. यह बाइक ब्लैक के साथ वॉयलेट और ब्लैक के साथ रेड थीम में उपलब्ध कराई गई है.
Honda Dio
इस स्कूटर के नए वर्जन में नए डयूल टोन कलर थीम, स्पोर्टी लोगे तथा साइड पेनल पर नए स्टीकर्स आदि दिए गए हैं. इनके चलते यह पहले वाले मॉडल से ज्यादा स्पोर्टी लगता है. 109 सीसी इंजन से लैस इस स्कूटर में भी होंडा ईको टे क्नॉलॉजी दी गई है. इसकी कीमत 51555 रुपये (एक्स शोरूम मुम्बई) रखी गई है.

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post