टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ ऑस्ट्रेलिया से मुंबई लौट आए हैं। देर रात दोनों एक साथ वापस लौटे। दोनों एक ही गाड़ी में एयरपोर्ट से अपने घर को रवाना हुए। सेमीफाइनल मैच देखने के लिए बॉलीवुड सनसनी अनुष्का खास तौर से सिडनी गई थीं।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया में खेले गए सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों ही करारी हार झेलने के बाद टीम इंडिया का तीसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीतने का सपना भी टूट गया। और इसके बाद सोशल मीडिया पर भी अनुष्का और विराट को लेकर काफी मजाक बनाया गया। जिसके बाद अनुष्का के सपोर्ट में बॉलीवुड सामने आया। बॉलीवुड एक्टरों ने कहा कि अनुष्का का मजाक बनाना बंद किया जाए।

No comments:
Post a Comment