भारत के औसतन हर घर में एक सप्ताह में 13 घंटे केवल खाना पकाने में ही खत्म हो जाते हैं। यही हाल यूक्रेन का भी है। जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सप्ताह में खाना पकाने का औसत समय साढ़े छह घंटे ही है।
दक्षिण अफ्रीकी देशों में लोग हफ्ते में साढ़े नौ घंटे खाना पकाने में बिताते हैं। वहीं इंडोनेशिया में यह समय आठ घंटे और इटली में सात घंटा है।
जर्मनी की एक शोध संस्थान जीएफके द्वारा किए गए शोध में यह आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्राजील (पांच घंटे), तुर्की (पांच घंटे से कम) और दक्षिण कोरिया (चार घंटे से कम) में खाना पकाने का समय काफी कम है। इसकी वजह यहां का सस्ता स्ट्रीट फूड है।
इस शोध को पूरा करने के लिए दुनिया के सभी प्रमुख देशों में 15 वर्ष से अधिक आयु के 27000 से ज्यादा लोगों का साक्षात्कार लिया गया।
इस सर्वेक्षण के लिए अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, ब्राजील, ब्रिटेन, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, मैक्सिको, पोलैंड, रूस, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, स्पेन, स्वीडन, तुर्की, यूक्रेन और अमेरिका को चुना गया था।
रिपोर्ट में यह भी पता चला कि दुनिया भर में 29 प्रतिशत लोगों को खाने के बारे में जानकारी होने के साथ ही साथ उसे पकाना भी आता है। जबकि बाजी लगी महिलाओं के हाथ।
दरअसल 34 प्रतिशत महिलाएं ऐसी थीं, जिन्हें न सिर्फ खाने की जानकारी थी, बल्कि वो उसे बेहतर तरीके से पकाना भी जानती हैं। इस मामले में भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिलाएं शीर्ष पर रहीं।
इस शोध में पता चला कि जहां महिलाएं हफ्ते में साढ़े सात घंटे में किसी भी डिश को बनाती हैं वहीं पुरुषों द्वारा इस कार्य को पूरा करने में पांच घंटे लगते हैं।

No comments:
Post a Comment