Tuesday, 31 March 2015

'दंगल' के लिए इतना बड़ा खतरा मोल ले रहे हैं आमिर?

आमिर खान के 'दंगल' से है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अपने किरदार को एक भारी भरकम लुक देने के लिए आमिर खान ने अपने स्वास्थ्य को खतरे में डाल दिया है। गौरतलब है कि आमिर खान को इस फिल्म में 55 साल के रेसलर की भूमिका निभाने जा रहे हैं और इस किरदार में फिट होने के लिए कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं। 

बॉलिवुडलाइफ डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, हेल्थ एक्सपर्ट अर्नव सरकार ने कहा है कि वजन कम या ज्यादा होने के लिए बॉडी को ढलने में थोड़ा वक्त लगता है, ऐसे में आमिर अपने हेल्थ के साथ बहुत बड़ा रिस्क ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वेट बढ़ाने के लिए उनकी यह जल्दबाजी उनके स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर डाल सकती है।

हेल्थ एक्सपर्ट ने कहा कि काफी कम समय में 3 से 4 किलो तक वजन का बढ़ना बिना स्टेरॉइड के भी संभव है, लेकिन इससे ज्यादा वजन जैसे 10 किलो या इससे भी ज्यादा इतनी जल्दी बढ़े तो यह स्टेरॉइड के इस्तेमाल की ओर साफ-साफ इशारा करती है। एक्सपर्ट की मानें तो स्टेरॉइड का इस्तेमाल स्किन प्रॉब्लम्स, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक जैसी कई हेल्थ समस्याओं के साथ-साथ मौत को भी आमंत्रण दे सकता है। 

लेकिन, आमिर अपने किरदार को तराशने में हर बार की तरह इस बार भी जी जान से लगे हैं और लगता है उन्हें इन बातों की जरा भी परवाह नहीं।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post