Saturday, 28 March 2015

पुलिस लाठी चार्ज के विरोध में 30 मार्च को बिहार बंद

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने पटना में छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज के विरोध में 30 मार्च को बिहार बंद की घोषणा की है। संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीहरि गोरीकर ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस की कार्रवाई ने राज्य सरकार की पोल खोल दी है।

उन्होंने कहा कि 29 मार्च को संगठन द्वारा मशाल जुलूस निकाला जाएगा तथा 30 मार्च को बिहार बंद किया जाएगा। उन्होंने बिहार के दुकानदारों और आम लोगों से इस बंद को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शैक्षणिक अराजकता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बर्बर तरीके से लाठी चार्ज और फायरिंग कराती है। संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पप्पू वर्मा ने दावा किया कि लाठी चार्ज में 100 से अधिक कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

13 कार्यकर्ताओं की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि बिहार में गिरती शिक्षा व्यवस्था के विरोध में गुरुवार को एबीवीपी के छात्र विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे, तभी पुलिस से उनकी झड़प हो गई थी। इस क्रम में पुलिस ने लाठी चार्ज किया था तथा गोलीबारी की थी। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने भी जमकर पत्थरबाजी की थी।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post