Tuesday, 31 March 2015

FACTS: ऊंचाई 984 फीट, सर्दियों में सिकुड़ जाता है एफिल टावर

पेरिस का एफिल टावर दुनियाभर में अलग-अलग रूप में जाना चाहता है। कोई इसे प्यार के प्रतीक के रूप में देखता है, कोई इस टावर से ही इश्क रचाने लगता है तो कोई इस ऊंची इमारत को एक बेहतरीन आर्किटेक्चर के रूप में याद रखता है। आज इस खूबसूरत इमारत के लिए खास दिन है। ठीक 126 साल पहले 31 मार्च 1889 को इसे आम लोगों के लिए पहली बार खोला गया था। गूगल भी आज इस टावर की बरसी पर जश्न मना रहा है। इसके होमपेज पर एफिल टावर का डूडल देख सकते हैं।
इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं एफिल टावर से जुड़ी 6 दिलचस्प बातें..
1. सर्दियों में सिकुड़ जाता है टावर

एफिल टावर आश्चर्यजनक रूप से सर्दियों में करीब 6 इंच सिकुड़ जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यह मेटल से बना है।
2. कभी था दुनिया का सबसे ऊंचा टावर

एफिल टावर करीब 41 सालों तक आदमी के द्वारा बनाया गया सबसे ऊंचा टावर था। जबकि 1930 में न्यूयॉर्क के क्रिसलर बिल्डिंग ने इसकी जगह ले ली। हालांकि फ्रांस में यह 1973 तक सबसे ऊंचा टावर था।
3. सबसे अधिक लोग आते हैं देखने
एफिल टावर को 70 लाख लोग हर साल देखने आते हैं। अब तक इसे करीब कुल 25 करोड़ लोग देख चुके हैं।
4. क्रांति की याद में बना था

भले ही एफिल टावर को प्रेम के प्रतीक के तौर पर भी देखा जाता हो, लेकिन इसे 1889 में फ्रांस की क्रांति के 100 साल पूरे होने के मौके पर बनाया गया था।
5. इंजीनियर का नाम था एफिल

एफिल टावर का नाम फ्रांस के सिविल इंजीनियर गुस्तेव एफिल के नाम पर रखा गया था। इस खास टावर को बनाने के लिए इंजीनियर को द मैजिसियन ऑफ आयरन भी कहा जाता था।
6. ऊंचाई है 984 फीट

एफिल टावर की ऊंचाई 300 मीटर यानी 984 फीट है। हालांकि इसके एंटीना की लंबाई जोड़ने पर यह 334 मीटर हो जाता है।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post