वर्ल्ड कप-2015 के क्वार्टर फाइनल में हार के बाद घर पहुंचे शाहिद आफरीदी उस समय आपा खो बैठे, जब रिपोर्टर ने उनसे भारत के खिलाफ सवाल पूछ डाले। खफा आफरीदी ने सवाल का जवाब तो नहीं दिया, बल्कि एक के बाद एक कई सवाल मीडिया से ही पूछ डाले। वनडे-टेस्ट से संन्यास लेने वाले विस्फोटक बैट्समैन ने कहा, "मुझे यहां के लोगों की सोच समझ नहीं आती है, हम क्यों इंडिया के अगेस्ट में बात करते हैं। हम इंडिया के खिलाफ इतनी नफरत क्यों करते हैं। हमारे घर में इंडियन तौर तरीके होते हैं। यहां तक की पाकिस्तानी घरों में शादी-समारोह भी भारतीय रीति रिवाज से ही होते हैं। फिर यहां के लोगों में भारतीयों के खिलाफ इतनी नफरत क्यों? यह खेल है और बस खेल की तरह ही इसे लेना चाहिए।
15 फरवरी को वर्ल्ड कप के ग्रुप लेवल के दौरान टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद खिलाड़ियों का जमकर विरोध हुआ था। क्रिकेट फैन्स ने खिलाड़ियों का जनाजा तक निकाला था। पूरे पाकिस्तान में खिलाड़ियों के पुले फूंके गए थे। इसके बाद पाकिस्तान क्वार्टर फाइनल में हार कर बाहर हो गया था। इस मैच में शाहिद आफरीदी और मिसबाह उल हक ने वनडे से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

No comments:
Post a Comment