Sunday, 29 March 2015

आलोचना पर बोलीं अनुष्का, मेरे और विराट के रिश्ते पर कोई आंच नहीं आएगी

भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली करारी हार का ठीकरा क्रिकेटप्रेमियों ने अनुष्का पर फोड़ा। वजह महज ये थी कि अनुष्का सेमीफाइनल मैच में विराट कोहली की हौसलाअफजाई के लिए मैच देखने पहुंची थीं लेकिन विराट सस्ते में आउट हो गए। सोशल मीडिया में अनुष्का का जमकर मखौल उड़ाया गया और उन पर भद्दे-भद्दे कमेंट्स किए गए। मीडिया और क्रिकेटप्रेमियों के इस रवैये से अनुष्का बेहद नाराज हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू में अनुष्का ने सोशल मीडिया में हो रही उनकी आलोचना पर खुलकर बोलते हुए कहा - मैं एक आम प्रशंसक की तरह स्टेडियम में टीम इंडिया को चीयर करने गई थी लेकिन मीडिया के रवैये से दुखी हूं। अपने रिलेशनशिप के बारे में अनुष्का ने कहा- मीडिया ने हमारे रिश्ते को लेकर भी काफी भ्रम फैलाया लेकिन इसके बावजूद हमारे रिश्ता पहले की तरह मजबूत बना रहेगा और इस पर कोई आंच नहीं आएगी।


दूसरी ओर, साइबर बुलिंग के खिलाफ इरोस ने एक वीडियो अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। इस वीडियो में अनुष्का के खिलाफ सोशल मीडिया में किए गए ट्वीट भी दिखाए गए हैं। वीडियो के आखिरी में अनुष्का की फिल्म एनएच-10 की शॉर्ट क्लिप भी है। यह वीडियो इंटरनेट पर साइबर बुलिंग करने वालों के लिए करारा जवाब है। वैसे यह पहला मामला नहीं है, जब किसी खिलाड़ी के खराब प्रदर्शन का ठीकरा उसकी पार्टनर पर फोड़ा गया हो। पिछले साल इंग्लैंड टूर पर भी विराट की खराब परफॉर्मेंस का दोष अनुष्का के सिर मढ़ा गया था।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post