बिहार के मोतिहारी जिले में राजद सुप्रीमो लालूप्रसाद यादव को जूता पहनाने की होड़ लग गई। हुआ यूं कि जसौली जमुनिया में पूर्व विधायक स्व. यमुना यादव की मूर्ति का अनावरण कर स्टेज से उतरते समय एक राजद नेता ने लालू को अपने हाथों से जूता पहनाया।
लालू ने मूर्ति अनावरण के लिए स्टेज पर चढ़ने से पहले जूता उतार दिया था। वे ऊपर गए व मूर्ति का अनावरण कर नीचे आने लगे। तभी पूर्व एमएलसी अनवर अहमद ने जूता उठा लिया। उनके पैर में पहनाने लगे। उन्हें जूता पहनाता देख बगल में खड़ा बॉडीगार्ड भी जूता पहनाने लगा।
No comments:
Post a Comment