केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू ने यहां शुक्रवार को कहा कि नीतीश सरकार केवल बिहार के लोगों को ठग रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विरोध की राजनीति से उपजे नीतीश कुमार आज सत्ता के लिए कांग्रेस और चारा खाने वाले लोगों की गोद में बैठे हुए हैं।
बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी के संसदीय जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार की सरकार की कोई तुलना नहीं हो सकती। उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा, 'जनता दल (युनाइटेड) के साथ कितने भी धड़े मिल जाएं परंतु बीजेपी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।
देश और बिहार की जनता तय कर चुकी है कि दिल्ली से पटना तक मोदी की जोड़ी ही काम करेगी।' उन्होंने कहा कि लज़कसभा चुनाव के दैारान बीजेपी पर क्या-क्या आरोप नहीं लगाए गए परंतु देश की जनता ने बीजेपी को ही आशीर्वाद दिया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी के लोगों ने जमीन, पानी और अंतरिक्ष तक में घोटाला किया है और जनता अब इस पार्टी को पहचानती है।

No comments:
Post a Comment