Sunday, 29 March 2015

वाट्सऐप पर लीक हुआ यूपी पीसीएस प्री का पेपर, 5 लाख रुपए लगी कीमत

यूपी पीसीएस प्री के एग्जाम पेपर लखनऊ में आउट होने की खबर है। वाट्सऐप के जरिए एग्जाम पेपर के सवाल लीक हुए हैं। पुलिस इन सवालों को ओरिजनल पेपर से मिलान कर रही है। बताया जा रहा है कि पांच लाख रुपए में आउट हुआ है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
रविवार को हो रहे इस एग्जाम के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। एग्जाम के लिए यूपी के 20 जिलों में 917 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। पीसीएस की इस प्रांरभिक परीक्षा में 4.45 लाख परीक्षार्थियों के शामिल होने का अनुमान है।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post