Tuesday, 31 March 2015

सलमान से दूरी बना रहीं हैं जैकलीन, वजह बनीं 'गर्लफ्रेंड'

मुंबई: खबर है कि एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज अपने स्पेशल फ्रेंड और सुपरस्टार सलमान खान से डिस्टेंस मेन्टेन कर रहीं है, इसकी वजह सलमान की कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर बताया जा रहा है।
चर्चाएं गर्म हैं कि लूलिया को सलमान और जैकलीन की बढ़ती नजदिकियों पसंद नहीं थी। सलमान से दोस्ती कहीं लूलिया-सलमान के रिलेशनशिप में प्रॉब्लम क्रिएट न कर दें, इस वजह से जैकी अपने खास फ्रेंड से दूर रहने लगी हैं।
वैल, लूलिया और जैकलीन, सलमान खान की न्यू ईयर पार्टी के दौरान क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुईं कैप्चर की गईं थीं। लेकिन इन खबरों के आने के बाद, ऐसा लगता है कि सलमान की इन दोनों करीबी दोस्तों के बीच कुछ भी ठीक नहीं हैं।
बता दें, फिल्म 'किक' के दौरान सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज काफी करीब आए थे। दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री ने खूब चर्चाएं बटोरी थीं। यहां तक दोनों के अफेयर की खबरें भी सामने आईं थीं। प्रमोशन के दौरान सलमान कई बार जैकलीन को किस करते हुए भी फोटोग्राफर्स द्वारा कैप्चर किए गए हैं। दोनों रेस्त्रां में भी क्वालिटी टाइम स्पेंट करते हुए स्पॉट किए गए थे।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post