Saturday, 28 March 2015

बिहार में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

बिहार के मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला उपाध्यक्ष उत्तम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उत्तम एक रेस्तरां के मालिक भी थे। पुलिस के अनुसार, उत्तम दोपहर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समीप स्थित अपने रेस्तरां में बैठे थे, तभी अज्ञात अपराधी ने आकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी और वह फरार हो गया।

घटना के समय उनका बॉडीगार्ड होटेल के बाहर बैठा हुआ था। गोली लगने के बाद शर्मा को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधियों की संख्या एक से दो बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शर्मा किसान मोर्चा के अध्यक्ष पंकज वर्मा हत्याकांड मामले के गवाह भी थे। मुंगेर के पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि शर्मा पर हमले की आशंका को देखते हुए बॉडीगार्ड उपलब्ध कराया गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post