हाल ही में वर्ल्ड नंबर बनीं भारतीय शटलर साइना नेहवाल ने रविवार को इंडिया ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट के फाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन थाई प्लेयर रत्वानोक इंतानोन को हराकर खिताब पर कब्जा किया। नेहवाल ने उन्हें 21-16, 21-14 से हराकर यह जीत दर्ज की। वहीं, सुपर सीरीज के पुरुष वर्ग का खिताब के. श्रीकांत ने जीता। उन्होंने डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन को 18-21, 21-13, 21-12 से हराया। वर्ल्ड नंबर चार श्रीकांत ने इस महीने की शुरुआत में स्विस ओपन का खिताब भी जीता था।
साइना बोलीं-करियर के बेस्ट फॉर्म में
नेहवाल इंडिया ओपन सुपर सीरीज जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बन गई हैं। जीत के बाद साइना ने कहा कि वह अब और ज्यादा कॉन्फिडेंट हो गई हैं। साइना बोलीं, ''मैं अपने करियर का बेस्ट बैडमिंटन खेल रही हूं। यह मेरे करियर का बेस्ट दौर है।''
ओलिंपिक खेलों में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली साइना ने सेमीफाइनल में जापान की हाशिमोतो को 21-15, 21-11 से हराया था। यह मैच महज 43 मिनट चला था। इससे पहले, साइना ने क्वार्टर फाइनल मैच में इंडोनेशिया की हाना रामाधिनी को 40 मिनट के खेल में 21-15, 21-12 से हराया था।
2010 में चूकीं थीं वर्ल्ड चैंपियन बनने से
साइना 2010 में वर्ल्ड नंबर बनने की कगार पर थीं। हालांकि, अचानक एक चोट के कारण उनके खेल में कुछ गैप आ गया और वह नंबर वन नहीं बन पाईं। इस बारे में उन्होंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि इस वक्त उनका ध्यान सिर्फ और सिर्फ अच्छा खेलने पर है। साइना के मुताबिक, वह सभी टूर्नामेंट जीतना चाहती हैं और अच्छी बात यह है कि वह इस वक्त अच्छा खेल रही हैं।

No comments:
Post a Comment