खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने क्रिकेट में अपनी नई पारी शुरू की है। 40 साल के पोंटिंग अब आईपीएलकी टीम मुंबई इंडियंस के साथ बतौर कोच जुड़े हैं। उन्होंने अपनी इस नई पारी की शुरुआत भी कर दी है। पिछले दिनों मुंबई में वो टीम के खिलाड़ियों के साथ दिखे।सोमवार शाम को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पोंटिंग ने उनमुक्त चंद, पार्थिव पटेल और मुंबई इंडियंस टीम के अन्य खिलाड़ियों को टिप्स दिए। उन्होंने खिलाड़ियों को पुल और हुक शॉट खेलने की तकनीक भी सिखाई। साथ ही अंडर आर्म बॉलिंग का अभ्यास भी कराया।
प्रैक्टिस सेशन के दौरान पोंटिंग में युवा खिलाड़ियों जैसा जोश दिखा। वो खिलाड़ियों के साथ फूर्तीले ढंग से दौड़ते-भागते नजर आए। बता दें कि पोटिंग आईपीएल-6 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल भी चुके हैं। आईपीएल का 8वां सीजन 8 अप्रैल 2015 से शुरू होने वाला है, जिसमें पहला मैच ही मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच है।

No comments:
Post a Comment