मुंबई: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम पर एक अहम मुकाबला चल रहा था। दोनों ही टीमों के लिए प्ले ऑफ में पहुंचने की जोरदार कोशिश चल रही थी। सभी प्रशंसकों की निगाहें इस टसल पर टिकी हुई, लेकिन अचानक ही क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान मैच से भंग हो गया और उनकी निगाहें मैदान के एक कोने पर जाकर टिक गई।
ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मैदान पर भारत की दो ऐसी हस्तियां मौजूद थीं जिनके दीवानों की गिनती भी नहीं की जा सकती। ये थे क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सचिन रमेश तेंडुलकर और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन।
दोनों जब एक दूसरे से मिलने मैदान की बाउंड्री के करीब पहुंचे तो मैदान पर अचानक फैंस का जोश चरम पर पहुंच गया। हर कोई बस इन दो दिग्गजों की एक झलक पाने को बेताब था।इसी बीच एक और महान हस्ती वहां पहुंच गया। ये थे सुनील गावस्कर। गावस्कर ने मैदान पर ही इन दो खिलाड़ियों का इंटरव्यू लिया जिस दौरान अमिताभ और सचिन, दोनों ही बहुत उत्साहित नजर आए। दरअसल, अमिताभ बच्चन अपनी नई फिल्म 'पीकू' के प्रमोशन के सिलसिले में यहां पहुंचे थे। उनके साथ फिल्म के अन्य कलाकार दीपिका पादुकोण और इरफान खान भी यहां मौजूद रहे।मैच के दौरान महानायक अमिताभ बच्चन ने क्रिकेट से जुड़ी कई बातें शेयर कीं। सुनील गावसकर के एक सवाल के जवाब में अमिताभ बच्चन ने बताया कि वे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और जबरदस्त क्षेत्ररक्षक थे। इस जानकारी पर सचिन ने आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें यह मालूम ही नहीं था। इसी दौरान सचिन ने मजाकिया लहजे में यह भी कहा कि 'नई पारी की शुरुआत के लिए अब भी देर नहीं हुई है।'
No comments:
Post a Comment