अनुसूचित जाति, जनजाति और विकलांग वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है। इन पदों पर वेतनमान के तौर पर चयनित आवेदकों को प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर 37,400 - 67,000 रुपये ग्रेड पे 9,000 रुपये दिया जाएगा। असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर वेतनमान के तौर पर 15,600 - 39,100 रुपये ग्रेड पे 6,000 रुपये दिए जाएंगे।
इन पदों ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के इच्छुक आवेदक कॉलेज से या वेबसाइट से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। निर्धारित प्रारूप में भरें हुए आवेदन पत्र को मांगे गए सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रति और डिमांड ड्राफ्ट के साथ संलग्न कर 'द सेक्शन ऑफिसर, रिक्रूटमेंट सेल, कमरा नं. 131-132, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली-110067' के पते पर भेजें।
आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 25 मई, 2015 निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य व पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जमा करना होगा। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदन जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइटhttp://www.jnu.ac.in/Career/ADVT_NO_RC_50_2015.pdf पर लॉग ऑन करें।
No comments:
Post a Comment