नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान पीएम मोदी का चश्मा लगाकर स्वागत करने के आरोप में जगदलपुर के कलेक्टर को राज्य सरकार ने नोटिस भेज दिया है.
9 मई को रायपुर एयरपोर्ट पर जगदलपुर के डीएम कटारिया ने चश्मा लगाकर पीएम का स्वागत किया था, सवाल ये कि जब पीएमओ को दिक्कत नहीं तो राज्य सरकार ने नोटिस क्यों भेजा.
छत्तीसगढ़ सरकार ने कलक्टर को आगे से ऐसा न करने की चेतावनी दी है. छत्तीसगढ़ सरकार ने इस मामले में कलक्टर से जवाब तलब भी किया है.
इसके अलावा दंतेवाड़ा के डीएम पी देवसेनापति को भी उनके कपड़ों की वजह से नोटिस दिया गया. छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह से जब इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये दोनों नए अफसर हैं उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है, सिर्फ नोटिस जारी किया गया है.
इसके साथ ही सरकार ने प्रधानमंत्री की अगुवाई के दौरान उनके कपड़े पहनने पर भी सवाल उठाए. गौरतलब है की 9 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे. इस दौरान वो जगदलपुर से दंतेवाड़ा रवाना हुए थे. आईएएस अमित कटारिया जगदलपुर के कलेक्टर हैं इसलिए उन्होंने एअरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया था. स्वागत करते समय आईएएस अमित कटारिया चश्मा लगाए हुए थे, जिसे छत्तीसगढ़ सरकार ने आल इंडिया सर्विस (कंडक्ट) रूल 1968 की कंडिका 3 (1) के विपरीत माना है. साशन ने अमित कटारिया को चेतावनी देते हुए कहा है की आगे से वो ऐसा न करें.
कौन हैं अमित कटारिया?
आईएएस अमित कटारिया बेहद ही ईमानदार अफसर हैं. वो जहां-जहां पदस्थ रहे अपनी ईमानदारी के लिए जाने गए. कटारिया जब रायपुर नगर निगम के कमिशनर थे तब रातोंरात अवैध निर्माण तोड़ देते थे. इतना ही नहीं वो पैदल चलते हुए शहर का निरिक्षण करते थे. विकास के काम में अड़ंगा पैदा करने वाले नेताओं का भी कटारिया ने कई बार विरोध किया है.
कटारिया की ख़ास बात यह है की वो वेतन के रूप में केवल एक रुपए लेते हैं. छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी हाउसिंग प्रोजेक्ट को लांच करने में कटारिया ने मुख्य भूमिका निभाई है. इसके अलावा कटारिया जहाँ भी कलेक्टर रहे वहां का प्रशाशन हमेशा सख्त रहा. सरकार जहाँ भी परेशान हुई कटारिया को हमेशा वहां भेजा गया और कटारिया ने हमेशा सरकार को मुसीबत से निकाला. वर्तमान में वो जगदलपुर के कलेक्टर हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि जब पीएमओ को किसी अफसर के चश्मा लगाने से कोई आपत्ति नहीं तो छत्तीसगढ़ सरकार ने इतने ईमानदार अफसर को एक चश्मी लगाने की वजह से नोटिस क्यों दिया?
No comments:
Post a Comment