Saturday, 9 May 2015

पायलट की सूझबूझ से बाल-बाल बची दिल्ली डेयरडेविल्स कि टीम


फाइल फोटो

रायपुर : दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम शुक्रवार को उस समय बाल बाल बच गयी जब रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाईअड्डे पर उतरने के समय उनका विमान दूसरे विमान से टकराने से बच गया।
       
सुरक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में उस वक्त एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाडियों से सवार इंडिगो विमान के सामने रनवे पर एक अन्य जेट एयरवेज का विमान आ गया। हालांकि पायलेट की सूझबूझ और समझदारी से सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतारा गया। इस दौरान दोनों विमानों के यात्री कुछ देर तक बुरी तरह सहम गये।
    
इस घटना के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) पर सवाल उठ रहे हैं कि जब एक विमान उड़ान भरने के लिये तैयार था तो उसने दूसरे विमान को उतरने की अनुमति कैसे दे दी। दिल्ली की टीम और अन्य यात्रियों को पायलट का शुक्रगुजार होना चाहिये जिसने अपने अनुभव और दक्षता का इस्तेमाल कर एक बड़ी दुर्घटना को होने से टाल दिया।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post