Monday, 11 May 2015

रणवीर का ऐलान, कैट से रचायेंगे ब्याह |



मुंबई: बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर ने अपने प्यार का खुल्लम-खुल्ला इजहार कर दिया है। और साथ ही  जल्द शादी करने की भी बात की है।  हमेशा शादी के सवाल पर कन्नी काटने वाले रणबीर ने साफ कर दिया है कि वो कटरीना से शादी करेंगे।
रणबीर ने कहा है कि अगले साल वो कैट से शादी कर लेंगे। उन्होंने कहा कि इस साल हम दोनों का शेड्यूल काफी व्यस्त है इसलिए इस साल शादी मुमकिन नहीं है इसीलिए हम दोनों ने 2016 में शादी करने का फैसले किया है।
गौरतलब है कि रणबीर और कटरीना काफी समय से एक साथ हैं। रणबीर ने कैट के साथ रहने के लिए अपने पापा ऋषि कपूर का घर भी छोड़ दिया है। और अब दोनों साथ रहते हैं और अब बस इंतजार है इस घर में शहनाई बजने की।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post