Wednesday, 20 May 2015

काले धन पर सरकार की नई रणनीति, उठाएगी ये बड़ा कदम

Image result for modi and jaitleyविदेश में जमा भारतीयों के काले धन का पता लगाने के लिए सरकार अब सीधे टैक्स हैवन्स देशों से बात करेगी। काले धन के मामलों का पता कर रहे भारतीय टैक्स अधिकारी अब इस मामले में सीधे टैक्स हैवन्स और अन्य देशों के टैक्स अधिकारियों से बात करेंगे।

काले धन की समस्या को खत्म करने के अब तक उठाए गए कदमों के तहत जांचकर्ताओं ने दर्जन भर कंपनियों या समूहों के बारे में नए डोजियर हासिल किए हैं। कुछ समय पहले खोजी पत्रकारों के एक अंतरराष्ट्रीय समूह की रिपोर्ट में भी ये नाम शामिल थे।

काले धन के मामलों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) और अन्य वित्तीय जांच एजेंसियों से मशविरे के बाद केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने एक खास टीम बनाने का फैसला किया है।
टीम में शामिल वरिष्ठ अधिकारी भारत और दूसरी जगहों पर विदेशी न्याय क्षेत्र के दायरे में आने वाली एजेंसियों या अपने विदेशी समकक्षों से बातचीत करेंगे ताकि गैरकानूनी फंडों से जुड़ी समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाया जा सके।

वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विदेश में गैरकानूनी ढंग से जमा फंडों के मामले में दस्तावेजी सुबूत जुटाने और संवाद में लगने वाले समय को कम करने कि लिए मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम तैयार की गई है।

टीम में शामिल अलग-अलग क्षेत्र के विशेषज्ञ बैठक कर संबंधित सूचनाओं की जरूरत पर चर्चा करेंगे। ये अधिकारी विदेशी अधिकारियों से कांफ्रेंस कॉल और आमने-सामने बैठ कर बातचीत करेंगे। बातचीत समझौते में शामिल ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, जर्सी, यूएई और सिंगापुर जैसे विदेशी वित्तीय केंद्र के अधिकारियों से होगी।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post