नई दिल्ली : उच्चतम न्यायलय में बृहस्पतिवार को सुब्रत राय सहारा के मामले में सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई के दौरान सहारा समूह ने आश्वासन दिया था कि रिहाई के लिए जरूरी बैंक गारंटी का इंतजाम बुधवार तक कर दिया जाएगा। सेबी यदि सहारा समूह की तरफ से मुहैया कराई गई बैंक गारंटी की पुष्टि करता है और सुब्रत राय की रिहाई पर आपत्ति नहीं जताता है तो सुब्रत राय की रिहाई का रास्ता खुल सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रत राय की ज़मानत के लिए 10 हजार करोड़ रूपये सेबी के पास जमा कराने की शर्त रखी है। इसमें से आधी रकम नकद जमा करानी है और आधी रकम की बैंक गारंटी देनी है। क्या है मामला सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय निवेशकों के 24 हजार करोड़ रुपये न चुकाने के मामले में सुब्रत राय सहारा 4 मार्च 2014 से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। सहारा की ओर से निवेशकों की रकम लौटाने के कई प्रस्ताव को सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुका है।
All Latest Hindi news. Bihar Samachar, India News, Sports News, Gov Jobs, one of the best news of bihar
Thursday, 14 May 2015
सहारा प्रमुख की जमानत याचिका पर आज हो सकता है फैसला
नई दिल्ली : उच्चतम न्यायलय में बृहस्पतिवार को सुब्रत राय सहारा के मामले में सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई के दौरान सहारा समूह ने आश्वासन दिया था कि रिहाई के लिए जरूरी बैंक गारंटी का इंतजाम बुधवार तक कर दिया जाएगा। सेबी यदि सहारा समूह की तरफ से मुहैया कराई गई बैंक गारंटी की पुष्टि करता है और सुब्रत राय की रिहाई पर आपत्ति नहीं जताता है तो सुब्रत राय की रिहाई का रास्ता खुल सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रत राय की ज़मानत के लिए 10 हजार करोड़ रूपये सेबी के पास जमा कराने की शर्त रखी है। इसमें से आधी रकम नकद जमा करानी है और आधी रकम की बैंक गारंटी देनी है। क्या है मामला सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय निवेशकों के 24 हजार करोड़ रुपये न चुकाने के मामले में सुब्रत राय सहारा 4 मार्च 2014 से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। सहारा की ओर से निवेशकों की रकम लौटाने के कई प्रस्ताव को सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुका है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment