Friday, 8 May 2015

लेनोवो के दो नए स्मार्टफोन लांच



नई दिल्ली : लेनोवो ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए बड़ी बैटरी वाले दो स्मार्टफोन A5000 और P70 लॉन्च कर दिये हैं| दोनों ही फोन्स का यूएसपी इनकी 4000 mAh कपैसिटी की बैटरी है।
A5000 में 5 इंची 720p IPS डिस्प्ले है और इसपर स्पेशल नैनो कोटिंग की गई है। इस फोन की मोटाई 9.98mm है और वजन 160 ग्राम है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्त्ज मीडियाटेक MT6582 क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। इसमें 8 मेगापिक्सल ऑटोफोकस कैमरा है और 2 मेगापिक्सल फ्रंट-फेसिंग कैमरा है।
इस फोन में 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। यह ड्यूल सिम फंक्शनैलिटी और माइक्रो एसडी कार्ड को सपोर्ट करता है। इसकी 4000 mAh की बैटरी रिप्लेसेबल नहीं है। इसमें ऐंड्रॉयड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम और लेनोवो की वाइब UI स्किन है। OS के लिए ऐंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप अपग्रेड भी मौजूद है। फोन में ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, 3G और GPS कनेक्टिविटी ऑप्शन्स हैं।
P70 में 5 इंची एचडी (720×1280 पिक्सल) IPS डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें 1.7 गीगाहर्त्ज ऑक्टा-कोर मीडियाटेक (MT6752) प्रोसेसर है, 2 जीबी रैम, 16 जीबी इंटरनल मेमरी है और यह ऐंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर ऑपरेट करता है। फोन में 4000 mAh बैटरी है। कम्पनी का दावा है कि यह 3G नेटवर्क्स पर 18 घंटों का टॉकटाइम और 696 घंटों का स्टैंडबाई टाइम ऑफर करती है।
इस फोन में 13 मेगापिक्सल ऑटोफोकस कैमरा और एलईडी फ्लैश है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। यह फोन 4G LTE, 3G, वाई-फाई, ब्लूटूथ और GPS कनेक्टिविटी ऑप्शन्स को सपोर्ट करता है।
A5000 की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है, जबकि P70 15,999 रुपये में मिलेगा। A5000 सिर्फ ब्लैक और वाइट कलर्स में मिलेगा और सभी रीटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। इसे लेनोवो ऑनलाइन स्टोर (TheDoStore) पर भी बेचा जाएगा। P70 का सिर्फ डीप ब्लू कलर वेरियंट बेचा जाएगा और यह सिर्फ द डू स्टोर पर उपलब्ध होगा।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post