Thursday, 14 May 2015

हुमा ने युवराज सिंह के साथ बनाई जोड़ी, फिर वीडियो बनाकर मांगी माफी


हुमा ने युवराज सिंह के साथ बनाई जोड़ी, फिर वीडियो बनाकर मांगी माफी

नई दिल्ली। इंडिया टीम के क्रिकेटर युवराज सिंह के फेन भी बहुत है। इस लिस्ट में महिला फेन की संख्या बहुत ज्यादा है। एक महिला फेन ने युवराज सिंह के लिए कुछ ऐसा किया कि सब चौंक गए। यह महिला फेन यूसी ब्राउजर में प्रोडक्ट मैनेजर पद पर कार्यरत है। हुमा अंजुम नाम की इस महिला फैन ने युवराज से मिलने के लिए अनोखा ही तरीका खोज निकाला। एक ऑनलाइन पोर्टल में काम करने वाली हुमा ने अपनी साइट के एक क्विज़ में युवराज सिंह के साथ आलिया भट्ट और श्रृद्धा कपूर के साथ अपना भी नाम जोड़ दिया था।
इतना ही नहीं और जब कोई इस क्वीज़ का जवाब देखने जाता तो उसे जवाब में बेस्ट जोड़ी खुद हुमा के साथ ही नजर आती। हुमा कुरैशी की ने एक वेबसाइट के क्विज में बॉलीवुड अदाकाराओं के साथ अपनी फोटो भी शेयर कर पूछा था कि युवराज सिंह की सबसे अच्छी जोड़ी किस अदाकारा के साथ बनती है?
असल में इस फेन ने क्विज का प्रोग्राम ऐसा ही बनाया गया था कि हमेशा उत्तर हुमा का नाम ही आता था। ट्विटर पर भी इस बात को लेकर हल्ला मच गया। खुद युवराज भी इस उत्तर को देखकर हैरान रह गए और आखिर उन्होंने खुद ट्वीट कर इस पर पूछा कि ये हुमा कुरैशी कौन है तब हुमा अपनी सफाई में एक वीडियो जारी किया जिसमें उनका युवराज के प्रति प्यार साफ नजर आया। 
इस वीडियो में युवराज से अपने किए की माफी मांगने के लिए एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह कहती है कि वह आपकी बहुत बड़ी फेन है हुमा ने इस वीडियो में यह भी स्विकारा कि क्विज के ऑप्शन्स में खुद उन्होनें ऐसा किया था।
हुमा की कहानी यहीं नहीं रूकी। ट्विटर पर भी इस बात को लेकर हल्ला मच गया। खुद युवराज सिंह ने ट्विट कर अपने फोलोवर्श से पूछा कि अभी अभी फोन पर कुछ देखा, कोई बताएगा ये हुमा कौन है? हालांकि इस जवाब के बाद युवराज की टोन थोड़ी विनम्र सी हो गई।
इसके बाद हुमा ने एक युवराज से अपने किए की माफी मांगने के लिए एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह कहती है कि, उसके पास सिवाय इसके कोई और रास्ता नहीं था अपने चहेते क्रिकेटर से मिलने का। युवी ने कहा है कि हां मैं इस क्रेजी फैन से जल्द ही मिलूंगा।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post