Thursday, 7 May 2015

सल्लू के समर्थन में विवादित बयान : कुत्ता रोड पर सोयेगा तो कुत्ते की ही मौत मरेगा



मुंबई। हिट एंड रन मामले में सजा सुनाए जाने के बाद बॉलीवुड सलमान खान के साथ ख़डा दिखा वहीं गायक अभिजीत भट्टाचार्य और अभिनेता की दोस्त फराह खान अली ने बेघरों के लिए अपने "असंवेदनशील" टिप्पणियों से विवाद उत्पन्न कर दिया। अभिजीत ने कई टि्वट कर कहा कि सडकें कारों और कुत्तों के लिए बनी हैं न कि लोगों के सोने के लिए। अभिजीत के इस बयान पर उनके खिलाफ शिकायत की गई है। अभिजीत पर भावनाएं भडकाने का आरोप लगा है। 

अभिनेता के समर्थन में अभिजीत और ज्वैलरी डिजाइनर फराह ने सलमान की दशा के लिए बेघरों को जिम्मेदार ठहराया। सोशल मीडिया ने उनकी टिप्पणियों को "संवेदनहीन" करार दिया। अभिजीत ने टि्वट किया, "बीइंग सलमान खान का समर्थन करें। पगडंडियां एवं सडकें सोने के लिए नहीं बनी हैं, चालक या शराब की गलती नहीं है।" 
सलमान खान, अभिजीत भट्टाचार्य, अभिजीत ट्विट, अभिजीत सलमान खान, सलमान खान, सलमान खान हिट एंड रन केस, अभिजीत, बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य, सिंगर अभिजीत, Abhijeet Bhattacharya, Singer Abhijeet Bhattacharya, Abhijeet Bhattacharya tweet, Salman khan, Salman Khan Verdict, Salman Khan Guilty, Salman Khan In Jail, Hit and Run case, Salman khan hit and run case, Bollywood, entertainment news
उन्होंने ट्वीट किया, "कुत्ता रोड पर सोएगा तो कुत्ते की मौत मरेगा, सडकें गरीब के बाप की नहीं हैं। मैं एक वर्ष बेघर रहा लेकिन कभी सडक पर नहीं सोया।" एक अन्य टि्वट में उन्होंने कहा, "आत्महत्या अपराध है और फुटपाथ पर सोना भी अपराध है।" उन्होंने कहा, "मुंबई के रोड और फुटपाथ पर सोने का शौक हैक् आप अपने गांव में क्यों नहीं सोते हैं।" 

अभिजीत ने रात में ट्वीट से अपनी विवादास्पद टिप्पणियों को स्पष्ट करने का प्रयास करते हुए कहा, "कोई व्यक्ति को कुत्ते की मौत नहीं मरना चाहिए।" फराह ने टि्वटर के माध्यम से सरकार और बेघरों को निशाना बनाया और फुटपाथ पर सोने वाले लोगों और रेलवे लाइन पार करने वाले लोगों के बीच तुलना की। 

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post