Sunday, 10 May 2015

तनु वेड्‍स मनु रिटर्न्स

'तनु वेड्‍स मनु' की जबरदस्त सफलता के कारण ही इस सीक्वल का जन्म हुआ है। आनंद एल राय की फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' ठीक उसी जगह से शुरू होती है जहां पर 'तनु वेड्स मनु' खत्म हुई थी। असलिए दिक्कत में वो लोग आ सकते हैं जिन्होंने इसका पहला भाग नहीं देखा है।
हर सीक्वल की तरह नहीं है यह होगी यह फिल्म कि पुरानी देखी नहीं और नई देख ली तो भी सब समझ आ गया।
आनंद एल राय ने इसे तब तक बनाना शुरू नहीं किया था जब तक इसकी पुरानी स्टारकास्ट काम करने के लिए तैयार नहीं हो गई थी। जब कंगना रनोट और आर माधवन ने तारीखें दी, तब यह शुरू हुई। तब तक पटकथा पर फिल्मकार काम करते रहे और दक्षिण के स्टार धनुष को लेकर सोनम वाली 'रांझणा' भी बना ली।
इस सीक्वल में किरदार मैच्योर हो गए हैं और कंगना के डबल रोल की भी खबर है। शादी के कुछ साल बाद जोड़ों में आए ठहराव को यह कहानी बयां करती है। कंगना का दावा है कि इस तरह की कहानी पहले कभी बड़े परदे पर नहीं आई है।
निर्देशक का पिछला काम इसे लेकर उत्सुकता जगाता है और कुछ गाने भी इसके काफी लोकप्रिय हो गए हैं। इसे देखना तो बनता

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post