नई दिल्ली : इस्लामिक स्टेट ने आज अपने सरगना अबु बकर अल बगदादी का एक ऑडियो रिकार्डिंग जारी किया है। इस ऑडियो रिकार्डिंग में बगदादी अपने समर्थको से इस्लामिक स्टेट से जुड़ कर सीरिया और इराक के संघर्ष में शामिल होने की अपील कर रहा है।
अल-फुरकान मीडिया आउटलेट द्वारा जारी किए गए इस रिकॉर्डिंग को कई वेबसाइट पर डाला गया है। जिसमें बगदादी को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि किसी भी मुसलमान के लिए इस्लामिक स्टेट से नहीं जुडने का कोई बहाना नहीं होना चाहिए। यह लड़ाई हर मुसलमान का कर्तव्य है और हम आपको इस में शामिल होने के लिए पर बुला रहे हैं आप इस से जुडे या फिर जहां है, वही हमारे लिए लड़े।
अपने संदेश में बगदादी ने कहा कि सऊदी अरब के शासकों का अंत निकट है। खाड़ी देशों के शासक सुन्नी मुसलमानों के बीच उनके समूह की बढ़ती लोकप्रियता से खतरा महसूस कर रहे है। मीडिया में बगदादी के घायल होने की खबरों के बाद यह उसका पहला सर्वजनिक संदेश है, हांलाकि इस ऑडियो की सत्यता या रिकॉर्डिंग की तारीख की पुष्टि नहीं हुई है।
No comments:
Post a Comment