'पुत्रजीवक बीज' नाम की दवा को लेकर विवादों में घिरे योगगुरु रामदेव ने दवा पर सवाल उठाने वालों पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग 'बाबा के सहारे देश के वज़ीर-ए-आजम' यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करना चाहते हैं.
उन्होंने संसद में ये मुद्दा उठाने वाले जेडीयू नेता केसी त्यागी से माफी मांगने को कहा है. वहीं केसी त्यागी ने कहा है कि वो रामदेव से कभी माफी नहीं मांगेगे.
दवा पर उठे विवाद को लेकर रामदेव ने एक पत्रकारवार्ता में कहा कि संसद में मुद्दा उठाने के पहले इस पर होमवर्क नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि दवा का नाम आयुर्वेद के आधार पर रखा गया है और वो इसे नहीं बदलेंगे.
'नाम नहीं बदलूँगा'
रामदेव ने ये भी कहा कि उनके बहाने निशाना तो मोदी पर ही साधा जा रहा है.
रामदेव ने कहा, "मुद्दों के आधार पर घेरो मोदी जी को. बेटा-बेटी का मुद्दा उठाकर मोदी को क्यों बदनाम करने की कोशिश करते हो."
वहीं केसी त्यागी ने रामदेव की आपत्तियों को खारिज कर दिया. उन्होंने रामदेव से माफी मांगने से भी इनकार कर दिया.
त्यागी ने कहा, " उस आदमी से कैसे माफी मांगू जिसने गांधी के सत्याग्रह का अपमान किया, जो रात के अंधेरे में पुलिस के डर की वजह से स्त्री भेष में सत्याग्रह स्थल से भाग गया."
केसी त्यागी ने रामदेव को हरियाणा का ब्रांड एंबैसडर बनाने पर भी सवाल उठाया.
No comments:
Post a Comment